फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Crime: दो मुट्ठी गेहूं के बदले ली आइस्क्रीम, शिकायत के डर से छात्रा ने फंदा लगाया, पढ़ें पूरा मामला

Wed, 19 Apr 2023 11:35 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बिधनू थाना क्षेत्र में पांचवीं की छात्रा ने दो मुट्ठी गेहूं के बदले आईसक्रीम ली। इसकी शिकायत के डर से छात्रा ने फंदा लगा लिया। आईसक्रीम न दिलवाने पर छोटी बहन ने पिता से शिकायत की बात कही थी। घटना के वक्त मजदूर माता-पिता गेहूं की कटाई करने खेतों पर गए थे।
विज्ञापन
मासूम का शव मिलने का बाद बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में दो मुट्ठी गेहूं के बदले आईसक्रीम की शिकायत पिता से होने के डर से बिधनू की कक्षा पांच की छात्रा ने बुधवार को झोपड़ी के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। शाम को जब माता-पिता खेतों से घर लौटे, तो बेटी का शव देखकर बिलख पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन

बिधनू के मजरा भवानीपुर में रहने वाले बालकरन व उनकी पत्नी सुमेरी खेतों में मजदूरी करते हैं। उनके पांच बच्चों में कक्षा पांच में पढ़ने वाली खुशबू (11) सबसे बड़ी थी। उससे छोटी काजल (8), फिर दो दो बहनें व दो भाई हैं। बुधवार को दंपती मजदूरी करने तीन बच्चों को साथ लेकर गया था।
घर पर खुशबू व उसकी छोटी बहन काजल थी। परिजन ने पुलिस को बताया कि खुशबू ने घर के पास से गुजरे आईसक्रीम वाले को घर से दो मुट्ठी गेहूं देकर एक आईसक्रीम ली थी। काजल ने भी उससे आईसक्रीम मांगी, लेकिन खुशबू ने मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रस्सी के सहारे लगाया फंदा
इस पर काजल ने शिकायत पिता से करने की बात कही और पशुओं को चराने चली गई। पिता से शिकायत होने की डर से खुशबू ने झोपड़ी के अंदर धन्नी से रस्सी के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। वहीं, पोस्टमार्टम कराने तक के रुपये न होने के चलते बिधनू पुलिस ने मृतका के पिता की आर्थिक मदद कर शव मोर्चरी भिजवाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें