पौध रोपण करके रवाना होते अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा विश्व हिंदू परिषद(विहिप) से कोई नाता नहीं, अब उनका संगठन अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद ही है। नए संगठन में पूरे देश से लोग शामिल हो रहे हैं। उन्हाेंने कहाकि अब भारत को विश्व गुरु बनने से कोई रोक नहीं सकता।
कानपुर से लखनऊ जाने के दौरान तोगड़िया शुक्रवार को रसूलपुर स्थित एक रेस्टोरेंट पर कुछ देर के लिए ठहरे। उन्होंने यहां पौधरोपण भी किया। उनके साथ राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह भी थे। उन्होंने यहां पौधरोपण भी किया। तोगड़िया ने कहाकि कि वृक्ष हमें स्वस्थ वातावरण ही नहीं देते बल्कि नई पीढ़ी को शुद्ध आक्सीजन के लिए भी तैयार होते हैं।