रंग पंचमी पर शुक्रवार को सरसैया घाट में लगने वाले गंगा मेले के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। डीसीपी ट्रैफिक बीबीजीटीएस मूर्थी ने बताया कि यह व्यवस्था शुक्रवार दोपहर दो बजे से देररात मेला समाप्ति तक लागू रहेगी।
जानकारी के अनुसार मेघदूत तिराहे से कोई भी वाहन व्यायामशाला और वीआईपी रोड की तरफ नहीं जाएगा। वाहन मेघदूत तिराहे से बड़ा चौराहा, कारसेट, एमजी कॉलेज होते हुए वीआईपी रोड की ओर जा सकेंगे। मॉल रोड पर यातायात सामान्य रूप से चलता रहेगा।
किला रोड पर आने वाले वाहन किला तिराहे से चारलेस चौराहा होते हुए मेघदूत, बड़ा चौराहा, कारसेट होते हुए जा सकेंगे। व्यायामशाला तिराहे से कोई भी वाहन चेतना चौराहा और वीआईपी रोड की ओर नहीं जा सकेगा। बड़ा चौराहे से कोई भी वाहन चेतना चौराहा व सरसैया घाट की ओर नहीं जा सकेगा। मधुवन तिराहे से कोई भी वाहन वीआईपी रोड की ओर नहीं जाएगा। यह सभी वाहन पुलिस ऑफिस रोड होते हुए कचहरी तिराहा, बड़ा चौराहा होते हुए जा सकेंगे।
वीआईपी रोड, तिलक नगर की ओर से आने वाले वाहन स्टॉक एक्सचेंज चौराहा (ग्रीनपार्क चौराहा) से एमजी कॉलेज होते हुए कारसेट, बड़ा चौराहा होते हुए जा सकेंगे। स्टॉक एक्सचेंज चौराहे से कोई भी वाहन डीएवी कॉलेज, सरसैया घाट की ओर नही जा सकेगा।