कौन नहीं चाहता अपनी शादी को यादगार बनाना। इस खास लम्हे को और खास बनाने के लिए नई-नई थीम पर पार्टियां हो रही हैं। ये थीम पार्टी में चार चांद लगा रही हैं। इन दिनों लंदन ब्रिज थीम, डायमंड थीम, स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी थीम और राजस्थानी थीम चलन में हैं।
विज्ञापन
2 of 6
थीम आधारित शादी
कानपुर शहर के इवेंट मैनेजर इस तरह के कार्यक्रम करा रहे हैं। इनका खर्चा दो लाख से लेकर तीन लाख रुपये तक आता है। आप भी जानें क्या है इन पार्टियों में खास। पढ़ें ऐश्वर्या द्विवेदी की रिपोर्ट
विज्ञापन
3 of 6
थीम आधारित शादी
स्वरूप नगर स्थित एक इवेंट ऑफिस के मैनेजर शुभांक गुप्ता ने बताया कि इस बार लंदन ब्रिज थीम काफी ट्रेंड में है। दो लाख के बजट से तैयार होने वाली इस थीम में समारोह स्थल पर लंदन ब्रिज बनाया जाता है। इसमें एक ओर से दूल्हा तो दूसरी ओर से दुल्हन चढ़ती है। इस ब्रिज की ऊंचाई 10 से 15 फीट तक की होती है। इसमें शानदार लाइटिंग का इस्तेमाल किया जाता है, जो शादी में चार चांद लगाती है। एलईडी टीवी के माध्यम से खास पल की झलकियां भी दिखाई जाती हैं। पिछले साल इस थीम पर एक शादी हुई थी।
4 of 6
थीम आधारित शादी
इस थीम में दुल्हन की एंट्री पर खास ध्यान दिया गया है। इसमें डायमंड नुमा एक सुंदर आकृति बनाई जाती है। इसे समारोह स्थल पर रखा जाता है। जयमाल के समय दुल्हन इसी से निकलती है। यह एंट्री देखने लायक होती है। करीब ढाई लाख से तैयार होने वाली इस पार्टी में शानदार लाइटिंग में की जाती है।
विज्ञापन
5 of 6
थीम आधारित शादी
इसमें समारोह स्थल के बीचोंबीच 15 से 30 फीट का स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी बनाया जाता है। इसमें दूल्हा दुल्हन खड़े होकर एक-दूसरे को जयमाल पहनाते हैं। विदेशी फूलों से इसकी सजावट की जाती है। इस थीम पर करीब दो लाख रुपये में पार्टी हो जाती है। इस थीम की पार्टी में शहर में दिसंबर में होनी है।
ईवेंट मैनेजर स्वरित ने बताया कि इसमें राजस्थानी थीम पर सजावट की जाती है। शाही अंदाज में बग्गी पर सवार दुल्हन की एंट्री होती है। पूरी शादी कराने का खर्चा 10 से 15 लाख रुपये आता है। इसमें सजावट से लेकर खाना भी शामिल होता है।