अगली तारीख पर अभियोजन प्रपत्रों को उपलब्ध कराकर आरोप तय करने के लिए तिथि निर्धारित कराने की कोशिश की जाएगी। जरूरत पड़ने पर मुकदमे के जल्द निस्तारण के लिए हाईकोर्ट में याचिका भी डाली जाएगी। नारामऊ स्थित मॉडल डेयरी के मालिक प्रतीक वैश्य के कल्याणपुर स्थित गुलमोहर अपार्टमेंट के दसवीं मंजिल स्थित फ्लैट से 21 सितंबर 2021 की शाम काकादेव निवासी 19 वर्षीय युवती की गिरने से मौत हो गई थी।
प्रतीक के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या के मामले में चार्जशीट कोर्ट भेजी जा चुकी है। पीड़िता के अधिवक्ता सुरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि मुकदमे में आरोप तय होने थे लेकिन प्रतीक की ओर से उसे अभियोजन प्रपत्र न दिए जाने की बात कही गई थी। इसके लिए उसकी ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी, जिस पर हाईकोर्ट ने प्रपत्र देने के आदेश दिए थे।
बचाव पक्ष के अधिवक्ता कौशल किशोर शर्मा का कोर्ट में तर्क था कि अभियोजन की ओर से उन्हें संपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। पिछली तारीख में 3 पेन ड्राइव दी गई थीं जिसमें से एक खाली निकली। व्हाट्सएप चैट का डाटा भी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है जब तक संपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य नहीं दिए जाते तब तक आरोप तय नहीं हो सकता।