फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shocking: टायर फटा, डीसीएम पलटी और मची मुर्गों की लूट... हाईवे पर हादसे के बीच हैरान कर देने वाली घटना

Wed, 28 Feb 2024 06:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

यूपी के इटावा में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। नेशनल हाईवे पर मुर्गों से भरी डीसीएम पलटने के बाद मुर्गे लूटने की होड़ मच गई।
विज्ञापन
मुर्गों की लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल हाईवे पर मुर्गों से भरी डीसीएम का पिछला टायर अचानक फट गया। इससे वह अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मृत व जिंदा मुर्गे ग्रामीण व राहगीर उठाकर ले गए। लग्जरी कार से भी उतरकर लोग मुर्गे उठा ले गए। इसमें लगभग पांच लाख का नुकसान बताया गया है।

विज्ञापन



बुधवार सुबह करीब नौ बजे कानपुर से आगरा की तरफ जा रही डीसीएम सराय भूपत रेलवे स्टेशन के सामने नेशनल हाईवे पर टायर फटने से पलट गई। जिसमें करीब 2000 से ज्यादा मुर्गे भरे हुए थे। गनीमत रही डीसीएम पलट कर डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी तरफ नहीं पहुंची। हादसे में चालक और खलासी बाल-बाल बच गए। कुछ ही देर में आसपास की भीड़ वहां पहुंच गई और मुर्गों की लूट मच गई। इसकी सूचना जैसे ही पुलिस को मिली मौके पर उप निरीक्षक कपिल कुमार टीम के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

इसी बीच आगरा की ओर जाने वाले मार्ग पर जाम की स्थिति हो गई। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर पलटी पड़ी डीसीएम को सीधा कराया, जिससे करीब एक घंटे बाद यातायात बहाल हो सका। डीसीएम चालक शरीफ खा निवासी मुल्ला की प्याऊ जिला आगरा ने बताया कि वह सुबह मोहल्ले के ही खलासी यूसुफ के साथ तड़के कानपुर मंडी से मुर्गे लादकर आगरा जा रहा था। इस घटना में करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। बड़ी संख्या में मुर्गे मर भी गए। ग्रामीण और लग्जरी कार से निकल रहे लोग मुर्गे लेकर चले गए। थाना प्रभारी कपिल दुबे ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। जैसे ही तहरीर मिलेगी मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें