कानपुर में नवरात्र के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिन मंदिरों में अधिक श्रद्धालु जाते हैं वहां पर अधिक सुरक्षा बल तैनात रहेगा।
शारदीय नवरात्र के मद्देनजर कानपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के साथ ही श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान सहूलियत देने के भी इंतजाम किए हैं। प्रमुख मंदिरों पर पुलिस व पीएसी के जवान तैनात रहेंगे। कैमरों से निगरानी होगी। पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश ने बताया कि अपने-अपने जोन में आने वाले मंदिरों की जिम्मेदारी डीसीपी को दी गई है। जिन मंदिरों में अधिक श्रद्धालु जाते हैं वहां पर अधिक सुरक्षा बल तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
पूर्वी जोन:
- कुल देवी मंदिर - 71
- नवरात्रि के अवसर पर जुलूस - 35
- प्रमुख मंदिर: तपेश्वरी देवी
पार्किंग व्यवस्था : फूलबाग में अंडरग्राउंड पार्किंग
पश्चिम जोन:
- कुल देवी मंदिर - 81
- कुल जुलूस - 34
- प्रमुख मंदिर: काली मठिया
- पार्किंग व्यवस्था - सेंट्रल पार्क शास्त्री नगर (काली मठिया मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए)
दक्षिण जोन:
- कुल देवी मंदिर - 22
- जुलूस: 47
- मेला: बारा देवी
- प्रमुख मंदिर: बारा देवी मंदिर
- पार्किंग व्यवस्था : श्रद्धालु अपने वाहन रामलीला मैदान थाना जूही के सामने पार्क कर सकेंगे। गोशाला से ज्योति हाईट्स अपार्टमेंट तक रोड के दोनों तरफ वाहन को पार्क कर सकेंगे। बारादेवी चौराहा से पापुलर धर्मकांटा तक रोड के दोनों तरफ दो पहिया वाहन पार्क हो सकेंगे।