फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी बोले, भाजपा जाति, वर्ग की नहीं, पूरे देश की पार्टी

विज्ञापन
कानपुर देहात के कंचौसी में सभा को संबोधित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। भाजपा किसी जाति, वर्ग की नहीं बल्कि पूरे देश की पार्टी है। भाजपा की सरकार में बिजली, पानी, सड़क व सुरक्षा प्राथमिकता है। सड़कों का जाल बिछाया गया है।
विज्ञापन

कई काम चल रहे हैं तो कई प्रस्तावित हैं। यह बातें कानपुर देहात के कंचौसी स्थित दर्शन सिंह स्मृति महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहीं।
उन्होंने कहा कि पहले भाजपा को सवर्णों की पार्टी, अगड़ों की या फिर उप्र की पार्टी कहा जाता था, लेकिन भाजपा ने काम करके दिखा दिया है। पार्टी की सरकार ने लोक कल्याण और गरीब कल्याण के लिए काम किया है।
विज्ञापन

यहां सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने कहा कि उनकी मां की पुण्य तिथि व पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती एक ही दिन है। उनके पिता की कंचौसी कर्म भूमि रही है। मां व पिता आशीर्वाद से आज यहां तक पहुंचा हूं। कार्यक्रम में गजेंद्र सिंह, विकास सिंह, आशीष सिंह, राजेश तिवारी, केके तिवारी, सुबोध आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें