फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा में टिड्डी दल का हमला, किसानों की चिंता बढ़ी

Sat, 13 Jun 2020 09:40 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
बांदा में टिड्डी दल का हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में बांदा जिले के ओरन क्षेत्र के बैदन पुरवा में टिड्डी दल ने हमला कर दिया। लाखों की संख्या में टिड्डी दल ने खेतों पर धावा बोला। जिससे किसानों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची केंद्रीय टिड्डी दल की टीम ने रासायनिक पदार्थों का छिड़काव किया।
विज्ञापन


जिससे बड़ी संख्या में टिड्डियां मारी गईं। अभी भी टिड्डियों के सफाए का अभियान जारी है। विकासखंड बिसंडा अंतर्गत ग्राम पंचायत मझीवां सानी के मजरा बैदन पुरवा में शुक्रवार शाम अचानक टिड्डी दल ने धावा बोला। किसानों की सूचना पर डॉ. प्रमोद कुमार के नेतृत्व में मौके पर पहुंची टीम पूरी रात टिड्डी दल को मारने में जुटी रही, लेकिन पूरी तरह से टिड्डी दल का सफाया नहीं कर पाई।

मौके पर मौजूद जिला कृषि अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि पूरब से पश्चिम की तरफ हवा चलने की वजह से टिड्डी दल बिसंडा तथा बांदा की ओर जा सकती हैं। अचानक क्षेत्र में टिड्डी दल के आक्रमण करने से आसपास के क्षेत्रीय किसानों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


किसानों में फसल को लेकर भय व्याप्त है। एसडीएम बबेरू महेंद्र प्रताप, उप कृषि निदेशक बांदा एके सिंह, बीडीओ बिसंडा मनोज कुमार सिंह, ग्राम विकास अधिकारी राज बहादुर सिंह तथा ग्राम प्रधान बारेलाल श्रीवास, जीतेंद्र शिवहरे ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर सहित सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें