फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजस एक्सप्रेस का टिकट 30 अक्टूबर के बाद मिलेगा, यात्रियों के लिए जरूरी जानकारी

Mon, 30 Sep 2019 11:11 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
तेजस एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तेजस एक्सप्रेस से त्योहार मनाकर दिल्ली लौटने के लिए कुछ महंगी सीटें बची हुई हैं। इनका किराया करीब 2100 रुपये है। हालांकि इसमें भी 31 अक्तूबर के पहले सीटें खाली नहीं हैं। इसके बावजूद लखनऊ से यात्रा न करने पर खाली हुई सीट से उसी वक्त करंट टिकट कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर मिलने की व्यवस्था से उम्मीद है। बाकी की ट्रेनों में कोटा फुल हो चुका है। त्योहार पर दिल्ली-कानपुर का सफर करने वालों ने चार महीने पहले ही टिकट बुक करा लिए थे।
विज्ञापन


दिवाली बाद सस्ता होगा टिकट
दिवाली बाद दिल्ली जाना सस्ता होगा। 31 अक्तूबर को 45 सीटें, एक नवंबर को 121 सीटें, दो नंवबर को 103 सीटें, तीन नवंबर को 35 सीटें चार नवंबर को 105 सीटें चेयरकार श्रेणी में खाली हैं। इसका किराया भी करीब 1400 रुपये है। फ्लेक्सी किराया सिस्टम लागू होने से सीटें कम बचने पर किराया महंगा कर दिया जाता है। इन तिथियों में एक्जीक्यूटिव श्रेणी का टिकट भी यात्रियों को मिल सकता है। वहीं, श्रमशक्ति एक्सप्रेस, रीवा, रिवर्स शताब्दी, स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस में लंबी वेटिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें