फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर में कच्चा घर ढहा, महिला की मौत, पति व मासूम बेटे समेत तीन लोग घायल

Mon, 30 Sep 2019 09:45 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
कच्चा मकान ढह गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर में किशनपुर क्षेत्र के मठेठा गांव में शनिवार की रात बारिश के चलते घर गिरने से मलबे में दबकर गृहस्वामिनी की मौत हो गई। हादसे में पति व मासूम बेटे समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


मठेठा गांव निवासी राम सिंह पुत्र स्वर्गीय रामकृपाल यादव रात को घर के बाहर सो रहे थे। परिवार के अन्य लोग अंदर कमरे में सोए थे। देर रात साढ़े तीन बजे कच्चा घर भरभरा कर ढह गया। मलबे में राम सिंह की मां रानी देवी (50), शादीशुदा बहन प्रेमा देवी उर्फ ननकी (25), पत्नी शीतल देवी (28) बेटा हर्षित (3) दब गए।

चीख पुकार पर गांव के लोग इकट्ठा हुए। एक घंटे की मशक्कत के बाद मलबे के ढेर में दबे लोगों को बाहर निकाला जा सका। गांववालों की मदद से सभी लोगों को को हरदों सीएचसी पहुंचाया गया। यहां डाक्टर ने रानी देवी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


गर्भवती प्रेमा की कमर में चोट और मासूम हर्षित का हाथ फैक्चर हुआ है। सूचना पर प्रधान प्रतिनिधि योगेश सिंह और कार्यवाहक एसओ विवेक कुमार सिंह पहुंचे। सीओ खागा अंशुमान मिश्रा ने परिवार को आर्थिक मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें