कानपुर। गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि रहे ऑटो चालक राकेश कुमार सोनी ने टीआई और एक दीवान पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने डीएम से मामले की शिकायत की है।
हनुमंत विहार निवासी ऑटो चालक राकेश कुमार सोनी ने बताया कि 22 सितंबर को वह दोपहर 2:30 बजे नौबस्ता से घंटाघर जा रहे थे। टाटमिल चौराहे के पास ऑटो चालक और एक सवारी में किराये को लेकर विवाद हो रहा था। ऑटो चालक बुजुर्ग था और सवारी उसके साथ मारपीट कर रही थी। उन्होंने सवारी को समझाने की कोशिश तो उसने परिचित के टीएसआई को बुला लिया और उसके साथ मिलकर मारपीट की। इसके बाद बाबूपुरवा पुलिस को बुलाकर कोतवाली भेज दिया, जहां पर सादी वर्दी वाले दीवान और टीएसआई ने उन्हें फिर पीटा। एडीसीपी ट्रैफिक अर्चना सिंह के अनुसार सवारी से मारपीट करना गलत है। उन्हें कोई शिकायत थी तो उनसे कार्यालय आकर संपर्क करना था। फुटेज निकलवा कर आरोपों की जांच की जाएगी।