फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नयागंज बाजार में एक मार्च को हुई चोरी के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कलक्टरगंज थाने की पुलिस टीम इन्हें चोरी का माल बरामद करने के लिए रेलवे गोदाम ले गई थी। इस दौरान एक आरोपी ने झाड़ी में छिपा तमंचा निकालकर पुलिस पर फायर कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया। घायल आरोपी को तुरंत अस्पताल भेजा गया। मौके से एक तमंचा, कारतूस, 70 हजार रुपये नकद, चापड़ और कटर जैसे चोरी के उपकरण बरामद हुए। लालबंगला के शिवकटरा निवासी सज्जन गुप्ता की किराना और मेवे की दुकान से लगभग 25 लाख रुपये व दो पैकेट किशमिश चोरी हुए थे। वहीं, नवाबगंज निवासी दिनेश प्रसाद की दुकान से भी लगभग दो लाख रुपये चुराए गए थे। सज्जन गुप्ता ने इस चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद कलक्टरगंज पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। फुटेज के आधार पर पुलिस ने गुरुवार रात अनवरगंज के अशद, फीलखाना के सूरज और शुक्लागंज के पुष्पा को पकड़ा था।


आगे की कार्रवाई

कलक्टरगंज थानाध्यक्ष विनय तिवारी ने बताया कि घायल आरोपी का इलाज चल रहा है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। न्यायालय के आदेश के बाद उन्हें जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें