छात्राओं की पिटाई के मामले में किया प्रदर्शन
छात्राओं की पिटाई के मामले में आभास महासभा के कार्यकर्ताओं ने कलक्टे्रट परिसर में प्रदर्शन कर विरोध जताया। अपर एसडीएम को पत्र सौंपकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि चित्रकूट धामकर्वी रेलवे स्टेशन के जीआरपी थाने में तीन छात्रों की पुलिस कर्मियों ने बेरहमी से पिटाई की है। ग्राम पंचायत छीर के पुरवा निवासी छात्र ओमनारायण घर से नाराज होकर रेलवे स्टेशन चित्रकूट धाम आया था। जहां पर जीआरपी पुलिस ने टिकट मांगा। जब नहीं मिला तो थाने ले गए। वहां पर छुड़वाने के लिए उसके दो भाई पहुंचे तो उनको भी थाने में बंद कर दिया। इसके बाद बेरहमी से पिटाई की।
इस मामले में जांच कर कार्रवाई की जाए। इस मौके पर आभास महासभा के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार सनेही, राहुल कुमार, राजेंद्र प्रसाद, संजय कुमार, राजकिशोर, रोहित सिंह पटेल, रामहित, आदित्य कुमार सिंह, विनय कुमार, मिथलेश वर्मा, प्रभाकर, प्रकाश व मोहित आदि मौजूद रहे।
जांच कर कार्रवाई की मांग
चित्रकूट। छात्रों की पिटाई के मामले में सरदार सेना के कार्यकर्ताओं ने जिले के उच्चाधिकारियों से मिलकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की। सरदार सेना की बुंदेलखंड प्रभारी मीरा भारती ने बताया कि चित्रकूट रेलवे स्टेशन के थाना जीआरपी के पुलिस कर्मियों ने अकारण ही छात्रों की पिटाई की। जिस पर कार्रवाई की जाए।
छात्रों की पिटाई के मामले में सीओ से मिले परिजन
रेलवे स्टेशन पर तीन छात्रों से की गई मारपीट के मामले में बसपा पार्टी के नेताओं ने एसपी कार्यालय में सीओ राजकमल को पत्र सौंपा। इसमें आरोपी जीआरपी के पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की मांंग की गई है।
आरोपी पुलिसकर्मियों पर की जाए कार्रवाई
दिए गए पत्र में कहा कि जिले की सीमा अंतर्गत मध्यप्रदेश छीर का पुरवा निवासी छात्र ओमनारायण घर से नाराज होकर 25 दिसंबर को रेलवे स्टेशन चित्रकूट धाम चला गया था। जहां पर जीआरपी सिपाही टिकट मांगने के बहाने पर उसको थाने लगे गए। जब उसको छुड़वाने के लिए उसका भाई ओमप्रकाश व धनराज छुड़वाने के लिए पहुंचे तो जीआरपी के सिपाही उनको भी पकड़ लिया। इसके बाद इतना पीटा कि उनके हाथ पैर में गंभीर चोट लगी हैं। इस मौके पर बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष शिव बाबू वर्मा, कौशलेंद्र सिंह, सहित छात्रों के परिजन मौजूद रहे।