इस दौरान पार्क में आरएसएस की शाखा भी चल रही थी। तभी मैच के दौरान गेंद आरएसएस की शाखा की तरफ चली गई। इससे नाराज लोगों ने गाली गलौच करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर वहां मौजूद 20 से 25 लोगों ने लाठी-डंडों से उन लोगों की पिटाई करनी शुरू कर दी। हमले में अनुराग पाल, बर्रा निवासी आर्यन राजावत और नौबस्ता निवासी आर्यन गुप्ता का सिर फट गया।
छात्रों ने घटना की जानकारी 112 में दी। पुलिस के आने से पहले ही हमलावर वहां से भाग निकले। पीड़ित छात्रों ने थाने में तहरीर दी है। वहीं, थोड़ी देर बाद आरएसएस के लोग भी थाने पहुंचे और छात्रों के खिलाफ तहरीर दे दी। थाना प्रभारी रत्नेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। वहीं, इस पूरे प्रकरण में संघ की तरफ से कहा गया है कि इस मामले का आरएसएस से कोई लेना देना नहीं है। यह दो पक्षों का विवाद है। पुलिस ने भी दो पक्षों का विवाद बताया है।