फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP NEWS: जरा सी बात पर तीन लोगों ने दुनिया छोड़ी, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Wed, 29 Jun 2022 05:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों ने आत्महत्या कर ली। जहां दो लोगों ने पारिवारिक विवाद में आत्महत्या कर ली। तो वहीं, एक युवक ने तनाव के चलते फांसी लगा ली।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन और मृतक राजेंद्र की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में जरा-जरा सी बात पर तीन लोगों ने दुनिया छोड़ दी। मुस्कुरा के पहाड़ी गांव में मायके से पत्नी के न आने पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौदहा में युवक ने गृह कलह से परेशान होकर खुदकुशी कर दी। इसी तरह मौदहा में तनाव में आकर युवक ने जान दे दी। तीनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने तीनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया है। 

विज्ञापन

पत्नी के मायके से न आने पर फंदा लगाया 
मुस्करा क्षेत्र के पहाड़ी गांव निवासी जयपाल कुशवाहा ने बताया कि उसका इकलौते पुत्र राजेंद्र (27) ने पत्नी के मायके से न आने पर फंदा लगाकर जान दे दी। उसकी शादी चार साल पहले चिचारा निवासी ऊषा उर्फ गुड़िया के साथ हुई थी। दोनों की एक तीन वर्ष की एक पुत्री भी है। 

Trending Videos

शादी के बाद से दोनों के बीच अनबन रहती थी। इसके चलते आए दिन गृह कलह होती थी। विवाद के चलते जयपाल अपनी पत्नी के साथ पुत्री की ससुराल मऊरानीपुर चला गया था। घर पर पुत्र राजेंद्र अकेला ही था। चार-पांच दिन पहले बेटा बहू को लेने ससुराल चिचारा गया था, लेकिन पत्नी ने साथ आने से मना कर दिया था। इससे क्षुब्ध होकर घर वापस आकर मंगलवार की रात फंदा लगाकर जान दे दी। 

गृह कलह से परेशान होकर जान दी
मौदहा के पाटनपुर गांव निवासी उत्तम कुमार (22) ने मंगलवार देर रात नीम के पेड़ पर रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी संजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि उत्तम कुमार गृह कलह से परेशान रहता था। मानसिक रूप से भी विक्षिप्त था। दो तीन दिन पहले मौदहा भाग गया था। उसे पकड़ कर लाया गया था। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

युवक ने तनाव में खुदकुशी कर ली 
मौदहा के मराठीपुरा निवासी दिलीप कुमार सैनी (40) ने तनाव में सल्फास की गोलियां खाकर खुदकुशी कर ली। वह मुस्करा के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात था। पिता अशोक सैनी की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। उसे मृतक आश्रित के रूप में नौकरी मिली थी। वह अपना स्थानांतरण मुस्करा से कस्बे में या फिर आसपास के क्षेत्र में कराना चाहता था। इसको लेकर परेशान रहता था। उसके ऊपर कुछ कर्ज भी था। इन्हीं सब से वह तनाव में रहता था। वह अपने पीछे पत्नी सहित तीन मासूम बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें