फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली हिंसा में हरदोई के युवक की मौत, आखिरी कॉल मां के पास कर कही थी ये बात

Sat, 29 Feb 2020 10:29 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
मोनिस की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली में हुई हिंसा में हरदोई जनपद के पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम राभा निवासी मोनिस (18) पुत्र अलीशेर की मौत हो गई। अलीशेर दिल्ली के रोहिणी इलाके में कैनाल बाईपास के पास बाटली में स्थित बरात घर में गार्ड है। उसका बेटा मोनिस भी वहीं रहता था और मजदूरी करता था।
विज्ञापन


25 फरवरी को बरात घर में एक वैवाहिक समारोह का आयोजन था। आयोजन के बाद काफी अधिक मिठाई बचने पर आयोजकों ने मिठाई अलीशेर को दे दी थी। अलीशेर के दो भाई जाबिर और साबिर दिल्ली के मुस्तफाबाद में रहते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

मिठाई अधिक होने के कारण अलीशेर ने अपने पुत्र मोनिस से मिठाई दोनों भाइयों के यहां भेज दी। बस से मिठाई देने के लिए निकले मोनिस ने वजीराबाद में बस से उतरकर अपनी मां मैसरी को फोन कर बताया कि वह दंगे में फंस गया है।

इसके बाद उसका फोन स्विच ऑफ हो गया। परिजन उसकी तलाश करते रहे। मुस्तफाबाद के विधायक की मदद से जीटीबी हॉस्पिटल में रखे अज्ञात शवों में मोनिस को ढूंढा गया, तो शव मिल गया। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें