सिरफिरे ने तलवार मारकर दो मासूमों सहित तीन को किया घायल
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले में पाली थाना क्षेत्र के ग्राम गजियापुर में एक सिरफिरे ने तलवार से दो मासूम समेत तीन लोगों को घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सिरफिरे को तलवार सहित पकड़ लिया। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली भेजा गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
ग्राम गजियापुर निवासी चंदन की पुत्री रोहिणी (4) अपने घर के बाहर रविवार सुबह खेल रही थी। साथ ही गांव निवासी राजीव की पुत्री राधा (5) भी कुछ दूरी पर खेल रही थी। इसी दौरान गांव निवासी रामचक्कर पुत्र श्रीराम वहां तलवार लेकर पहुंचा और रोहिणी व राधा पर वार कर दोनों को घायल कर दिया।