फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक समेत तीन लोग कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में एक बालक सहित तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अब तक जिले में 5869 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। वहीं इनमें 5781 लोग संक्रमण को मात देकर स्वस्थ भी हो गए हैं। बच्चे के संक्रमित मिलने पर प्रशासन सतर्क हो गया है। हालांकि उसे अभी होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि पॉजिटिव केसों में एक झींझक, एक संदलपुर सहित अन्य जगह का है। सभी को होम आइसोलेट किया गया है। फिलहाल जिले में 12 केस एक्टिव हैं। जिनका होम आइसोलेशन में उपचार किया जा रहा है।
अब तक 5781 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। पॉजिटिव निकले बच्चे को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। अभी भी कोविड नियमों का पालन बेहद जरूरी है। भले केसों की संख्या कम हुई हो लेकिन खतरा टला नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें