फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कन्नौज में एक परिवार के तीन लोग मिले कोरोना संक्रमित, रिपोर्ट आने के बाद सील किया गया गांव

Wed, 15 Apr 2020 09:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
कन्नौज में एक ही परिवार के तीन लोग कोरोना संक्रमित - फोटो : PTI
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में बुधवार को एक ही परिवार के तीन लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के हाथ पांव फूल गए हैं। कन्नौज इंदरगढ़ के बहादुरपुर गांव में रहने वाले रिटायर्ड प्रधानाध्यापक और उनके दो बेटे कोरोना संक्रमित मिले हैं। तीनों की सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन


जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या चार हो गई है। जिला प्रशासन ने बहादुरपुर गांव को हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया है। गुरुवार को गांव को सैनिटाइज कराया जाएगा। संक्रमित तीनों लोग आगरा से लौटने के बाद किन-किन लोगों से मिले, और कहां-कहां गए, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।

बहादुरपुर गांव निवासी सौदान सिंह (70) विशुनगढ़ के एक प्राथमिक विद्यालय से प्रधानाध्यापक के पद से रिटायर्ड हैं। दो अप्रैल को इनके सीने में दर्द हुआ। परिजनों ने आगरा के प्राइवेट हास्पिटल में भर्ती कराया था। यहां से छह अप्रैल को सौदान सिंह को डिस्चार्ज कर दिया गया। बाद में इसी हाॅस्पिटल का एक डॉक्टर कोरोना संक्रमित पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर के संपर्क में आए लोगों की तलाश की गई तो सौदान सिंह का नाम सामने आया। आगरा जिलाधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर 13 अप्रैल को एसडीएम छिबरामऊ गौरव शुक्ला ने सौदान सिंह की जांच के निर्देश दिए। इसके बाद जिला अस्पताल में सौदान सिंह, इनके बेटे कौशलेंद्र सिंह (47), कौशल किशोर (37), पत्नी अनेकश्री (64) और भतीजे सचिन (35) के सैंपल लेकर जांच के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।

यहां से बुधवार शाम को आई जांच रिपोर्ट में सौदान सिंह, कौशलेंद्र और कौशल किशोर कोरोना पॉजिटिव निकले। जानकारी के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। एक टीम को बहादुरपुर के लिए रवाना कर दिया गया। संक्रमित मिले तीनों लोगों को सीएचसी तिर्वा में बनाए गए कोविड-19 हॉस्पिटल में क्वारंटीन कराया जाएगा।

सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि सौदान सिंह और इनके दो बेटों कौशलेंद्र और कौशल किशोर की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गुरुवार को पूरे गांव को सैनिटाइज कराया जाएगा। पूरे गांव की जांच कराई जाएगी। पहले चरण में वह लोग होंगे जो इनके संपर्क में आए। बाद में अन्य की जांच होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें