फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के लिए सीबीएसई ने शुरू की हेल्प लाइन, इन नंबरों पर 24 घंटे ले सकते हैं जानकारी

Sun, 29 Mar 2020 03:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने स्कूल बंद होने पर छात्र-छात्राओं के लिए 24 घंटे की हेल्प लाइन शुरू की है। छात्र और अभिभावक 31 मार्च तक हेल्प लाइन और टोलफ्री नंबर से बोर्ड से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन


सीबीएसई बोर्ड के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि कोर्स, क्लास, पाठ्यक्रम से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए विषयवार विशेषज्ञों की टीम बनाई गई है। टीम दो शिफ्टों में काम करेगी।

पहली शिफ्ट सुबह 10 से रात 1:30 तक और दूसरी शिफ्ट रात दो बजे से सुबह पांच बजे तक रहेगी। इस दौरान विद्यार्थी अपनी दिक्कतों को विशेषज्ञों से साझा कर सकते हैं। नए सत्र में पढ़ाई के बारे में भी सलाह ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेल्प लाइन के इन नंबरों पर कर सकेंगे कॉल
पहली शिफ्ट: 9899991274, 8826635511, 9717675196,9999814589।
दूसरी शिफ्ट: 9811892424, 9899032914, 9599678947, 7678455217, 7210526621।
टोलफ्री नंबर: 1800-11-8004 पर भी कॉल की जा सकती है।

मान्यता के लिए सीबीएसई बोर्ड ने बढ़ाई तारीख
सीबीएसई बोर्ड ने मान्यता प्राप्त करने के लिए स्कूल संचालकों को राहत दी है। अब 30 अप्रैल तक विद्यालय की मान्यता के लिए आवेदन किया जा सकता है। कोरोना वायरस के चलते सीबीएसई बोर्ड ने विद्यालयों की मान्यता के लिए आवेदन करने की तारीख बढ़ा दी है। 15 मार्च की जगह 30 अप्रैल 2020 तक का समय दिया गया है। आवेदन करने पर किसी भी स्कूल से लेट फीस नहीं मांगी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें