कन्नौज में एक ही परिवार के तीन लोग कोरोना संक्रमित
- फोटो : PTI
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में बुधवार को एक ही परिवार के तीन लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के हाथ पांव फूल गए हैं। कन्नौज इंदरगढ़ के बहादुरपुर गांव में रहने वाले रिटायर्ड प्रधानाध्यापक और उनके दो बेटे कोरोना संक्रमित मिले हैं। तीनों की सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या चार हो गई है। जिला प्रशासन ने बहादुरपुर गांव को हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया है। गुरुवार को गांव को सैनिटाइज कराया जाएगा। संक्रमित तीनों लोग आगरा से लौटने के बाद किन-किन लोगों से मिले, और कहां-कहां गए, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।
बहादुरपुर गांव निवासी सौदान सिंह (70) विशुनगढ़ के एक प्राथमिक विद्यालय से प्रधानाध्यापक के पद से रिटायर्ड हैं। दो अप्रैल को इनके सीने में दर्द हुआ। परिजनों ने आगरा के प्राइवेट हास्पिटल में भर्ती कराया था। यहां से छह अप्रैल को सौदान सिंह को डिस्चार्ज कर दिया गया। बाद में इसी हाॅस्पिटल का एक डॉक्टर कोरोना संक्रमित पाया गया।