फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैहर से दर्शन कर लाैट रहे श्रद्धालुओं की कार पलटने से तीन की माैत, दस घायल

Wed, 16 May 2018 11:40 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

यूपी के हमीरपुर जिले में मंगलवार काे एक सड़क हादसे में तीन लाेगाें की माैत हाे गई। घटना में दस अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया।  

विज्ञापन


हमीरपुर स्थित रेहुता मोड़ के पास एक लग्जरी गाड़ी के पलटने से तीन की मौत हो गई। कानपुर देहात सेलेरा गांव निवासी संदीप सिंह चौहान परिजनों के साथ मैहर दर्शन करने गए थे। मंगलवार को देर रात दर्शन करने के बाद वह वापस लौट रहे थे।

गाड़ी में संदीप के अलावा एक दर्जन लोग सवार थे। देर रात लगभग 12 बजे चिकासी थानाक्षेत्र के रेहुता मोड़ के पास गा़ड़ी एकाएक अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में मीनू (14) पुत्रि शिवपाल निवासी खल्ला थाना चुर्खी उरई, अंजना पत्नी रामबीर और राजबली पत्नी महेंद्र सिंह निवासी सिलेरा कानपुर देहात की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह तीनों ही गाड़ी के नीचे आकर दब गए थे। इसके अलावा दस लोग घायल है। सूचना पर पुलिस पहुंची। घायलों को गोहांड अस्पताल भेजा गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें