फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बाेलेराे बचाने के चक्कर में डिवाइडर पर चढ़ाया ट्रक, 8 लाेगों को कुचला, छह की माैत

Wed, 16 May 2018 11:37 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

यूपी के उरई में बुधवार काे एक हादसे में छह लाेगाें की माैत हाे गई। कानपुर-झांसी हाइवे पर गोविंदरम ढाबे से चंद कदम दूरी पर तेज रफ्तार ट्रक ने डिवाइडर पर बैठे 8 लोगों को कुचल दिया। इनमें से 4 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि झांसी रेफर हुए घायलों में से दो ने रास्ते मे दम तोड़ा।

कस्बा ठाकुर के 8 लोग बुधवार तड़के बोलेरो में सवार होकर बिठूर गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। उरई निकलने के बाद हाईवे स्थित गोविंदम ढाबे के पास उनकी बोलेरो पंचर हो गई। ड्राइवर सड़क किनारे गाड़ी को खड़ी कर पहिया बदलने लगा। इसमें सवार लोग अंधेरा होने की वजह से  बोलेरो से उतारकर हाइवे के डिवाइडर पर ही बैठ गए।

तभी उधर से गुजरे तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो काे बचाने के चक्कर में ट्रक को डिवाइडर पर चढ़ा दिया। अंधेरा हाेने की वजह से ट्रक ड्राइवर काे वहां बैठे लाेग नजर नहीं अाए। इस वजह से सभी 8 लोग ट्रक के नीचे आ गए। इसमें से राहुल कुशवाहा, कैलाशी, रजनी कुशवाहा और रामकरन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

गंभीर रूप से घायल हुए 4 लोगों को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। दो और लोगों ने झांसी ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने सभी के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे की खबर ठाकुर पहुंचने पर वहां कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें