जितेश को हिरासत में लेकर की जा रही है पूछताछ
उन्होंने रसीद देने को कहा तो आरोपी गाली गौलज करने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए उन्हें पीटा। डीसीपी सेंट्रल एसके सिंह ने बताया कि अनिल की तहरीर पर मनोज यादव, अवनीश दीक्षित व उसके साथियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों के एक साथी अजीत यादव उर्फ जितेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, जरौली फेस-दो निवासी दीपू द्विवेदी का हरदेवनगर में देशी शराब का ठेका है। दीपू का आरोप है कि अवनीश दीक्षित ने करीब ढाई महीने पहले उन्हें फोन कर गुलाबी बिल्डिंग के पास बुलाया था।
आरोपियों के खिलाफ जबरन वसूली व धमकाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज
वहां पहुंचने पर भूपेंद्र सिंह, अभिषेक शर्मा उर्फ युवा व शलभ जायसवाल नाम के वसूलीबाजों ने उन्हें घेर लिया और 25 हजार रुपये की मांग की। धमकाया किया पैसे नहीं दिए तो मीडिया में खबरें चलाकर बर्बाद कर देंगे। दहशत में आकर दीपू ने 25 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद अवनीश ने शराब ठेका चलाने के एवज में 10 हजार प्रतिमाह देने की बात कही। इसके बाद एक बार शलभ जायसवाल और एक बार भूपेंद्र ने उससे पैसे वसूले। दीपू की तहरीर पर बर्रा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जबरन वसूली व धमकाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की।
मकान पर कब्जा, नाम व नंबर वाली प्लेट लगाई
हनुमंत विहार पुलिस ने अवनीश के सहयोगी अभिषेक शर्मा उर्फ युवा के खिलाफ जमीन कब्जाने के आरोप में एससी-एसटी व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। उस्मानपुर गांव निवासी पप्पू गौतम का आरोप है कि 23 जुलाई 2023 को अभिषेक शर्मा अपने साथियों के साथ उनके पुश्तैनी प्लॉट में घुसकर कब्जा कर लिया। साथ ही उसमें लगे दो गेट में से एक गेट पर उसने अपने नाम व मोबाइल नंबर के साथ बोर्ड लगा दिया। पप्पू के मुताबिक विरोध करने पर अभिषेक ने जातिसूचक गालियां देकर मारपीट की। आसपास के लोगों के एकत्रित होने पर आरोपी मौके से भाग गया। एडिशनल सीपी हरीश चंदर ने बताया कि वसूलीबाजों पर दर्ज दोनों मामलों में आरोपों की सत्यता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।