फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काल बनकर आया डंपर, तीन को सुला गया मौत की नींद

Wed, 22 Feb 2017 02:25 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

-हैलट में जिदंगी के लिए संघर्ष कर रहे घायल
-सड़क के किनारे लोडर से स्टेपनी बदल रहे थे सभी
-लोडर को टक्कर मारकर भागा चालक डंपर समेत
-देर रात पनकी के फ्लाईओवर पर हुआ हादसा
विज्ञापन
1 of 8
सड़क हादसे में मारे गए युवकों के परिजन - फोटो : अाेपी वाघवानी, अमर उजाला कानपुर
कानपुर के पनकी इलाके में मंगलवार तड़के भीषण सड़क हादसे 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। एक अनियंत्रिंत डंपर तले छह लोग कुचले गए जिसमें तीन लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया जबकि तीन लोगों को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों जिदंगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 
   
विज्ञापन

काल बनकर आया डंपर और लील गया जिंदगी

2 of 8
अस्पताल में भर्ती घायल भूप सिंह - फोटो : अाेपी वाघवानी, अमर उजाला कानपुर
पनकी हाइवे के फ्लाई ओवर पर सोमवार देर रात तेज तेज रफ्तार डंपर ने सड़क के किनारे खड़े दो लोडरों के चालक समेत छह लोगों को कुचल दिया। इसके बाद एक खड़े लोडर को टक्कर मारते हुए चालक मौके से डंपर समेत भाग निकला।  
विज्ञापन

काल बनकर आया डंपर और लील गया जिंदगी

3 of 8
मृतकों के परिजनों को सूचित करते हुए अजय सिंह - फोटो : अाेपी वाघवानी, अमर उजाला कानपुर
हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को हैलट भेजा। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। लोडर चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। अस्पताल में तीन लोग जिंदगी के लिए जूझ रहे हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर क्षतिग्रस्त डंपर को कब्जे में लेकर डंपर और चालक की तलाश शुरू कर दी है।  

काल बनकर आया डंपर और लील गया जिंदगी

4 of 8
अस्पताल पहुंचे घायलों के परिजन - फोटो : अाेपी वाघवानी, अमर उजाला कानपुर
शहर में रहने वाले शेखर अग्रवाल की उन्नाव के मगरवारा में डिस्पोजल ग्लास फैक्ट्री है। यहां मगरवारा निवासी कुंवर बहादुर (45) और क्लीनर राहुल लोडर में डिस्पोजल ग्लास लादकर फैक्ट्री से आगरा जा रहे थे। पनकी में ए-टू जेड प्लांट के सामने हाइवे के फ्लाई ओवर पर लोडर का एक टायर पंचर हो गया। स्टेपनी न होने पर कुंवर बहादुर ने फैक्ट्री प्रबंधन के लोगों से कहा कि दूसरे लोडर से किसी को स्टेपनी लेकर भेज दें, ताकि टायर को बदला जा सके।  
विज्ञापन

काल बनकर आया डंपर और लील गया जिंदगी

5 of 8
सड़क दुर्घटना में मारे गए मृतक (फाइल फोटो)
इसके बाद फैक्ट्री में कार्यरत मगरवारा निवासी चालक मकरंद सिंह (40) और गंगाघाट उन्नाव के लालता खेड़ा गांव निवासी फैक्ट्री के गनमैन रामसेवक (46) के साथ दूसरे लोडर से स्टेपनी लेकर वहां पहुंच गए। सभी लोग स्टेपनी बदल रहे थे। इसी दौरान रामसेवक ने मदद के लिए मसरूम लेकर हाथरस से गोरखपुर जा रहे एक लोडर को रोक लिया। चालक सादाबाद हाथरस के नहना उर्फ राशिद (25) और क्लीनर भूप सिंह भी लोटर से उतर कर उन लोगों की मदद करने लगे। इसी दौरान कानपुर की तरफ से जा रहे डंपर ने सड़क के किनारे खड़े सभी लोगों को कुचल दिया।    
विज्ञापन

काल बनकर आया डंपर और लील गया जिंदगी

6 of 8
अस्पताल में परिजन - फोटो : ओपी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर
इसके बाद मकरंद के लोडर को टक्कर मारते हुए चालक डंपर समेत वहां से भाग निकला। हादसे की सूचना पाकर पनकी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को फौरन एम्बुलेंस और पुलिस की गाड़ी से हैलट पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने रामसेवक, मकरंद और नहना उर्फ राशिद को मृत घोषित कर दिया। कुंवर बहादुर, राहुल और भूप सिंह का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इंस्पेक्टर का कहना है कि हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं। हादसे की वजह का पता नहीं चला है।

 
विज्ञापन

मदद के चक्कर में चली गई जान

7 of 8
मृतक नाहना का ड्राइविंग लाइसेंस - फोटो : ओपी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर
मदद के चक्कर में चली गई जान
लोडर चालक नहना उर्फ राशिद की कुंवर बहादुर की मदद के चक्कर में जान चली गई। वहीं उसका साथी क्लीनर भूप सिंह भी भर्ती है। हाथरस के नहना और भूप सिंह मशरूम लदा लोडर लेकर जा रहे थे। इधर, पर्याप्त रोशनी न होने से कुंवर बहादुर अपने लोडर की स्टेपनी नहीं बदल पा रहा था। इस पर गनमैन रामसेवक ने सहकर्मियों के साथ सड़क के बीच में खड़ा हो गया। रामसेवक के इशारा करने पर नहना ने लोडर रोक दिया। इसके बाद नहना और भूप सिंह एकसाथ कुंवर बहादुर की मदद को लोडर से नीचे उतर आए। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर नहना समेत सभी लोगों को कुचलते हुए निकल गया। हादसे में राशिद की मौत हो गई। जबकि वह जिसकी मदद को रुका था उसकी सांसे अभी चल रही हैं। नहना के परिजनों का कहना है कि अगर कुंवर बहादुर की मदद के लिए नहना नहीं रुकता तो उसकी जान नहीं जाती।

 
विज्ञापन

डंपर चालक को आई झपकी और हो गया हादसा

8 of 8
अस्पताल में परिजन - फोटो : ओपी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर
डंपर चालक को आई झपकी और हो गया हादसा
देर रात हादसा हुआ और तीन लोगों की जान चली गई। तीन लोग अस्पताल में जिंदगी के जूझ रहे हैं। पुलिस अफसरों का मानना है कि हादसे के वक्त डंपर चालक को झपकी आ गई और वह छह लोगों को कुचलता हुआ निकल गया। अफसरों का मानना है कि अगर डंपर की स्टेयरिंग फेल हुई होती या कोई और तकनीकी खराबी आती तो चालक डंपर समेत भाग नहीं सकता था। साथ ही सड़क पर खड़े छह लोगों को कुचला भी नहीं। एक-दो लोगों को चपेट में लेने के बाद चालक स्टेयरिंग काट सकता था, जिससे हादसा इतना बड़ा नहीं होता। इंस्पेक्टर का कहना है कि प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा कि डंपर चालक को झपकी आने पर ही हादसा हुआ है, लेकिन चालक के पकड़े जाने के बाद सही वजह का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें