फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल के ये 7 बयान उड़ा देंगे प्रधानमंत्री मोदी की नींद

Tue, 21 Feb 2017 12:25 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
राहुल गांधी
हंसते-मुस्कुराते हुए भाषण शुरू करने वाले कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बांदा में जनसभा के दौरान तीखे तेवर अपना लिए। राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी एक हिंदुस्तानी को दूसरे हिंदुस्तानी से लड़ाते हैं। कांग्रेस-सपा के गठबंधन के बाद इनकी मुस्कुराहट गायब हो गई। विजय माल्या का 1200 करोड़ रुपये कर्ज माफ कर दिया, लेकिन उत्तर प्रदेश के किसानों का कर्ज माफ नहीं कर पाए।   
विज्ञापन

राहुल के ये 7 बयान उड़ा देंगे प्रधानमंत्री मोदी की नींद

2 of 7
राहुल गांधी
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बोले कि नरेंद्र मोदी को अब आराम की जरूरत है। यदि यहां चुनाव जीते तो अखिलेश को मुख्यमंत्री बना आपको (नरेंद्र मोदी) यूपी से आराम दे देंगे। सब ठीक रहा तो 2019 में प्रधानमंत्री से भी ‘रिलैक्स’ दे देंगे।  
विज्ञापन

राहुल के ये 7 बयान उड़ा देंगे प्रधानमंत्री मोदी की नींद

3 of 7
राहुल गांधी
बांदा के तिंदवारी में राहुल गांधी ने कांग्रेस-सपा गठबंधन प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा की। राहुल गांधी ने अखिलेश से दोस्ती के बावत तंज किया कि हमारी दोस्ती ने हमेशा खुश नजर आने वाले नरेंद्र मोदी की मुस्कराहट छीन ली  

राहुल के ये 7 बयान उड़ा देंगे प्रधानमंत्री मोदी की नींद

4 of 7
राहुल गांधी
राहुल ने कहा कि मोदीजी ने किसानों से दो करोड़ फार्म भरवाए। फार्मों में किसानों ने 10 हजार से लेकर एक लाख तक का कर्ज बताया। उन्हीं फार्मों के आधार पर लिस्ट लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले और किसानों के कर्ज के बारे में बताया, लेकिन वह चुप्पी साधे बैठे रहे।
विज्ञापन

राहुल के ये 7 बयान उड़ा देंगे प्रधानमंत्री मोदी की नींद

5 of 7
राहुल गांधी
राहुल ने कहा कि पीएम ने विजय माल्या का 1200 करोड़ रुपये माफ कर दिया। 50 परिवारों को ढाई हजार करोड़ रुपये की मदद दे दी। लेकिन किसानों का कर्ज माफ करने पर जुबान से शब्द तक नहीं निकले। जबकि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 70 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया था।
विज्ञापन

राहुल के ये 7 बयान उड़ा देंगे प्रधानमंत्री मोदी की नींद

6 of 7
राहुल की रैली में मौजूद भीड़
बुंदेलखंड में तीन प्रमुख समस्याएं हैं। कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ और जो उगाते हैं उसका उचित मूल्य। एक किलो आलू मात्र दो रुपये में बिकता है और चिप्स पैकेज 10 रुपये का। इस पैकेट से भी एक-दो रुपये किसानों को मिलने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल के ये 7 बयान उड़ा देंगे प्रधानमंत्री मोदी की नींद

7 of 7
राहुल गांधी
‘अमर उजाला’ में छपी बुंदेलखंड किसान आत्महत्या का भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंच पर जिक्र किया। कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के किसानों को कुछ नहीं दिया। यहां का किसान बहुत डरा हुआ है। पता नहीं कौन सा ऐसा दिन आ जाए कि उसे आत्महत्या करने पर मजबूर होना पड़े। किसानों के हितों को लेकर मौजूदा केंद्र सरकार गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें