फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: अंतरराज्यीय तीन गांजा तस्कर गिरफ्तार, उड़ीसा से आता था माल...प्रदेशभर में होता था सप्लाई

Wed, 18 Oct 2023 10:32 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के पास से 12.5 किलो गांजा बरामद किया है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया। उनसे पूछताछ चल रही है, जल्द ही पूरे गिरोह का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
गांजा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में रेलबाजार पुलिस ने गांजा बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक महिला भी शामिल है। रेलबाजार थाना प्रभारी विजय दर्शन शर्मा ने बताया कि मंगलवार तड़के सेंट्रल स्टेशन के गेट नंबर चार के थोड़ा आगे से महिला समेत तीन लोगों को पकड़ा।

विज्ञापन

उन्होंने अपना नाम नौबस्ता खाड़ेपुर निवासी मरदान सिंह उर्फ गुड्डन, उड़ीसा के गंजम जिला मठसर सिंह गांव निवासी शरद साहू उर्फ कालिया और उड़ीसा गंजम जिला बोइटणी निवासी लक्ष्मी प्रधान बताया। बताया कि वे उड़ीसा से तीन हजार रुपये किलो की दर से गांजा लाकर शहर समेत पूरे प्रदेश में आठ हजार रुपये किलो बेचते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें