फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम में घुसी बाइक, तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। इटावा से कानपुर जा रहे बाइक सवार तीन लोग औरैया कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर खड़ी डीसीएम में जा घुसे। हादसे में तीनों की मौके पर मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

कानपुर नगर के थाना सजेती निवासी रामजीवन ने बताया कि वह भाई सुशील व बुआ के लड़के भीम सिंह, भांजे बड़े निवासी कुटरा मकरंदपुर के साथ मंगलवार को नौगवां इटावा निवासी बहनोई अवधेश के यहां मकान बनाने गए थे। बुधवार शाम को चारों को लौटना था। एक बाइक पर अवधेश व उनके दोस्त राजू निवासी नौगवां इटावा व बड़े थे। बाइक राजू चला रहा था। दूसरी बाइक पर भीम सिंह, रामसजीवन व सुशील थे। राजू की बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र में बाबा होटल के पास खराब खड़ी डीसीएम में पीछे से जा घुसी।
बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि हादसे में राजू (30), अवधेश (32), बड़े (28) की मौके पर मौत हो गई। पीछे से आए रामजीवन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। उसने पुलिस को बताया कि वह एक किलोमीटर पहले पेट्रोल डलवाने के लिए रुक गया था। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। साथ ही परिजनों को सूचना दी गई है। गुरुवार सुबह पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें