पंपिंग सेट से खाली कराना था पानी
कुएं में पानी कम होने पर उसकी सफाई और गहराई बढ़वाने के लिए पंपिंग सेट से पानी खाली कराना था। इसके लिए शनिवार की दोपहर वीरेंद्र के दोनों पुत्र देवेंद्र (30) और चंद्रप्रकाश (20) ने रस्सी के सहारे कुएं में उतरकर पंपिंग सेट स्टार्ट कर दिया।
कुएं में भर गया था धुआं
- फोटो : अमर उजाला
कुएं में भर गया था धुआं
पंपिंग सेट के धुआं छोड़ने से पूरे कुएं में धुआं भर गया, जिससे दोनों भाई अचेत होकर गिर गए। इस दौरान पंपिंग सेट भी फट गया। यह देख पिता वीरेंद्र भी रस्सी के सहारे कुएं में उतरा, जिससे उसकी भी दम घुटने से मौत हो गई। काफी देर तक पिता-पुत्रों के बाहर न निकलने पर दो ग्रामीणों ने झांककर देखा।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकाला
इससे उन्हें भी घबराहट हुई और बाहर के लिए दौड़ पड़े, जिससे आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने धुआं कम होने पर तीनों शवों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
घटना के बाद रोते हुए परिजन
- फोटो : अमर उजाला
गांव में पसरा है सन्नाटा
पुलिस ने बताया कि तीनों को तत्काल सीएचसी मौदहा भेजा गया। ग्रामीणों में चर्चा रही कि कुएं में जहरीली गैस का रिसाव होने से पिता-पुत्रों की जान गई है। वहीं एक ही परिवार के पिता और दो पुत्रों की मौत हो जाने से घरवालों का बुरा हाल है। गांव में भी सन्नाटा पसरा है।