विकास के नाम पर काट डाले 12 हजार पेड़
वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले पांच साल में करीब 12 हजार पौधे विकास की भेंट चढ़ गए। वर्ष 2018 में आठ हजार, 2019 में तीन हजार और 2020 में 600 पेड़ राजमार्ग चौड़ीकरण, रेलवे व नहर की परियोजनाओं के चक्कर में काटने पड़े थे। पिछले तीन वर्षों में सिर्फ 256 पेड़ काटे गए हैं।
वन विभाग अपने लगाए पौधोंं का संरक्षण कर लेता है जबकि दूसरे विभाग इस काम में ज्यादा रुचि नहीं दिखाते। यदि वे भी पूरा सहयोग करें तो हरियाली और बढ़ जाएगी। - श्रद्धा यादव, डीएफओ