फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से वृद्धा समेत तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। ट्रामा सेंटर के कोविड लेवल-टू अस्पताल में रविवार को वृद्धा समेत तीन लोगों की कोरोना से मौत हो गई। इससे अस्पताल में हड़कंप मच गया। जिले में अब तक कोरोना से कुल 68 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं जिले में 17 और लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कोविड लेवल टू अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव तीन मरीजों की रविवार को मौत हो गई। इसमें एक वृद्धा व दो अन्य बुजुर्ग शामिल हैं। तीनों शवों का कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार किया गया है। इससे जिले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 68 हो गई है। वहीं कोविड अस्पताल में भर्ती 23 मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
जिले में रविवार को 17 और लोग कोरोना संक्रमित मिले, जबकि 1294 लोगों की जांच की गई थी। दो मरीजों को एल-टू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल जिले में 514 एक्टिव केस हैं। सभी का उपचार किया जा रहा है। साथ ही विशेषज्ञ मरीजों से बात कर उनकी समस्या का समाधान कर रहे हैं। जिले के 271 हाटस्पाट एरिया को लगातार सैनिटाइज किया जा रहा है।
विज्ञापन

साथ ही वहां पर लोगों के आवागमन पर रोक लगी हुई है। सीएमओ डॉ. राजेश कटियार ने बताया कि 5752 संक्रमितों के सापेक्ष 5178 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना संक्रमितों का लगातार उपचार किया जा रहा है। जिला जेल में 19 संक्रमित आइसोलेट हैं। उनकी लगातार निगरानी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें