फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आया थ्री-डी केक का जमाना, डिजाइन देखकर चौंक जाएंगे आप

Tue, 22 May 2018 01:34 PM IST
एश्वर्या द्विवेदी, अमरउजाला कानपुर

सार

- बाजार में आए डिजाइनर केक, क्रीम नहीं फॉन्डेंट से किए जा रहे तैयार
- बच्चों के लिए कार्टून तो महिलाओं के लिए फैशन किट की डिजाइन
 
विज्ञापन
1 of 6
डेमाे पिक
केक की डिजाइन इतनी खूबसूरत-खूबसूरत भी हो सकती हैं कि आप सोच भी नहीं सकते। बिस्तर पर लेटे बच्चे, केक पर बैठा बच्चों का चहेता डोरीमॉन, तीसरे खंड पर बना डॉक्टर का केबिन, हवा में लटकी कोल्डड्रिंक की बोतल से गिरती जेम्स ये सभी केक के डिजाइन हैं। वो भी थ्री डी। मतलब एक बार तो आपको ऐसा लगेगा जैसे सब कुछ वास्तविक है। शादी, सगाई, बर्थडे जैसे उत्सव में शहरवासी इन कस्टमाइज्ड (विशेष तरीके से बनाए गए) केक को खूब पसंद कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

थ्री-डी केक

2 of 6
डेमाे पिक
कोल्डड्रिंक की बोतल, डिजाइनर हैंडबैग, फुटबॉल, टीवी का रिमोट, मैगी ये सब डिजाइन हैं थ्री-डी केक पर। थ्री-डी केक इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इनके ऊपर बनी डिजाइन एकदम असली लगती है। फॉन्डेंट (मक्के के दानों का सीरप, पानी और शुगर का पेस्ट) से बनने वाले इन केक की मार्केट में खासी डिमांड है। इसके अलावा लोग अपनी पसंद के भी डिजाइन बनवाते हैं। 

 
विज्ञापन

एंटी ग्रैविटी डिफाइंग केक

3 of 6
डेमाे पिक
मार्केट में कुछ ऐसे केक आए हैं, जिसमें एंटीग्रैविटी (गुरुत्वाकर्षण के विपरीत) को दर्शाया गया है। ऐसा लगता है जैसे कोई चीज नीचे से ऊपर जा रही हो। जैसे हवा में जाती कोल्डड्रिंक की बोतल, ऊपर की ओर जाते जेम्स। खास बात यह कि केक डिजाइन में इस्तेमाल होने वाली हर चीज खाई जा सकती है। 

 

ग्रैफिक्स प्रिंट्स डिजाइनर केक

4 of 6
डेमाे पिक
डोरेमॉन, मिक्की माउज जैसे कार्टून वाले केक, क्रिकेट पिच के आकार का केक, मेकअप किट, दुल्हा-दुल्हन डिजाइन वाले केक भी बाजार में मौजूद हैं। इन केक पर फॉन्डेंट से ग्रैफिक्स तैयार किए जाते हैं। इसके अलावा लोग अपनी पसंद की भी डिजाइन तैयार करवाते हैं। 

 
विज्ञापन

कुछ ऐसे हैं दाम

5 of 6
डेमाे पिक
- 600 रुपये प्रति प्रति किलो हैं कस्टमाइज्ड फॉन्डेंट केक के दाम 
- 1100 रुपये से शुरू हैं एंटी ग्रैविटी डिफाइंग केक के दाम

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेमाे पिक
पार्टी की थीम के हिसाब से ग्राहक केक ऑर्डर करते हैं। महिलाओं के लिए मेकअप किट तो बच्चों के लिए कार्टून केक ज्यादा पसंद किए जाते हैं।
- शिवांगिनी लूथरा

पहले क्रीम केक की ज्यादा डिमांड थी लेकिन इस बार मार्केट में फॉन्डेंट केक की डिमांड ज्यादा है। जब भी लोगों को डिजाइनर केक बनवाने होते हैं तो वे फॉन्डेंट केक ही ऑर्डर करते हैं। 
- अनुराधा तिवारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें