फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: तीन गोवंश तस्कर मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक बदमाश गोली लगने से घायल, गोवंशों को ले जा रहे थे बिहार

Tue, 26 Mar 2024 01:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: मौके से पुलिस ने कंटेनर से 26 गोवंश बरामद किए। साथ ही, एक ऑटो भी बरामद हुआ। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वह जंगलों में गोवंश को इकठ्ठा कर लेते हैं। फिर इन्हें कंटेनर में लादकर बिहार में बेच देते हैं।
विज्ञापन
तीन गोवंश तस्कर मुठभेड़ में गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में पुलिस ने मुठभेड़ में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, गोवंश तस्करों ने जसवतंनगर पुलिस पर फायर कर दिया था, जिसमें थाना प्रभारी के बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी है।

विज्ञापन

पुलिस ने कंटेनर से 26 गोवंश, तमंचा, चाकू व कारतूस बरामद किए हैं। गोवंशों को तस्कर बिहार ले जा रहे थे। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि रविवार देर रात जसवंतनगर पुलिस को सूचना मिली कि सिरसा की मडै़या में एक कंटेनर में गोवंश लादे जा रहे हैं।
पुलिस टीम फौजी होटल के पास पहुंची, तो कंटेनर में सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। इसमें एक गोली थाना प्रभारी कपिल दुबे की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली संजय यादव के दाहिने पैर में लगी। घायल समेत दो अन्य बदमाशों को पुलिस ने से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

दाहिने पैर में लगी है गोली
बदमाशों से दो तमंचे, एक खोखा कारतूस, तीन जिंदा कारतूस व एक चाकू बरामद हुआ। घायल संजय यादव  निवासी गंगादासपुर थाना ऊसराहार के दाहिने पैर में गोली लगी है, जिसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पकड़े दो बदमाश सत्यवीर व संजीव कुमार निवासी पीहरपुर थाना बलरई के रहने वाले हैं।

विज्ञापन

जगंल में गोवंश इकट्ठा करके बिहार ले जा रहे थे तस्कर
मौके से पुलिस ने कंटेनर से 26 गोवंश बरामद किए। साथ ही, एक ऑटो भी बरामद हुआ। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वह जंगलों में गोवंश को इकठ्ठा कर लेते हैं। फिर इन्हें कंटेनर में लादकर बिहार में बेच देते हैं। बरामद ऑटो के बारे में बताया कि इससे आस-पास के क्षेत्र में रेकी करते हैं। बदमाशों ने पुलिस को पांच अन्य तस्करों के नाम भी बताए हैं। एसएसपी ने बताया अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तारी कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें