फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटमपुर : संघ के नगर कार्यवाह को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज करने के बजाय टरका रही पुलिस

Fri, 16 Jul 2021 12:03 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर

सार

चौकी प्रभारी विनीत मिश्र ने बताया कि कमलेश कुमार की शिकायत पर मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाकर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरएसएस के नगर कार्यवाह 10 जुलाई को व्हाट्सएप पर मिली जान से मारने की धमकी के मामले में कार्रवाई के लिए कोतवाली और सीओ कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बजाय लगातार उन्हें टरका रही है।
विज्ञापन


मोहल्ला कृष्णानगर निवासी कमलेश कुमार संघ के स्थानीय संगठन में बतौर नगर कार्यवाह अपनी सेवाएं दे रहे हैं। 10 जुलाई को दोपहर करीब ढाई बजे उन्हें व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। कुछ देर बात धमकी भरा मैसेज डिलीट भी कर दिया गया।

इसके बाद से वह तहरीर लेकर भटक रहे हैं। चौकी प्रभारी विनीत मिश्र ने बताया कि कमलेश कुमार की शिकायत पर मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाकर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। कमलेश का सवाल है कि आरोपी की तलाश की जा रही है तो पुलिस को मुकदमा दर्ज करने में क्या दिक्कत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें