फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: भाजपा विधायक को दी...जान से मारने की धमकी, सर्विलांस से आरोपी को पकड़ा, बोला- नशे में किया था फोन

Thu, 14 Sep 2023 03:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। विवेचना में हकीकत सामने आएगी। विधायक ने बताया कि राजनीतिक विरोध में अक्सर लोग धमकी देते हैं। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में पुरवा विधायक को मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर गाली गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मोबाइल को सर्विलांस पर लगाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

भाजपा विधायक अनिल सिंह के मोबाइल नंबर पर मंगलवार शाम 7:20 बजे एक नंबर से फोन आया। नंबर सेव न होने पर पहले तो उन्होंने उसे नहीं उठाया। कुछ देर बाद फिर से उसी नंबर से फोन आने पर उन्होंने रिसीव कर दिया। फोन उठते ही युवक ने गालियां दी फिर जान से मारने की धमकी दी।
उसके बाद फोन कट कर दिया। विधायक ने कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाकर पुलिस ने जांच शुरू की तो वह नंबर घसनाखेड़ा तल्हौरी गांव निवासी परमेश्वर उर्फ जोधा का निकला। गिरफ्तार कर उसे कोतवाली लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक बोले- राजनीतिक विरोध में अक्सर लोग देते हैं धमकी
पूछताछ में उसने बताया कि नशे की हालत में गलती से फोन मिल गया था। कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। विवेचना में हकीकत सामने आएगी। विधायक ने बताया कि राजनीतिक विरोध में अक्सर लोग धमकी देते हैं। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें