फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल दहला देगा ये वीडियो: तेज रफ्तार कार बोनट पर युवक को हाईवे पर घसीटते हुई आई नजर

Tue, 20 Jul 2021 12:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

ये वीडियो कानपुर के जाजमऊ चौकी के सामने लखनऊ-कानपुर फ्लाईओवर का बताया जा रहा है। चकेरी जाजमऊ फ्लाई ओवर पर सोमवार शाम एक ट्रक और कार में टक्कर हो गयी। जिससे दोनों में विवाद हो गया।
विज्ञापन
कार के बोनट पर दिखा युवक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में एक दिल दहला देने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक सफेद रंग की तेज रफ्तार कार के बोनट पर युवक नजर आ रहा है। कार के बोनट पर युवक के होने के बाद भी कार सवार कार को रोक नहीं रहा है।
विज्ञापन


अभी तक मिली जानकारी की मानें तो ये वीडियो कानपुर के जाजमऊ चौकी के सामने लखनऊ-कानपुर फ्लाईओवर का बताया जा रहा है। चकेरी जाजमऊ फ्लाई ओवर पर सोमवार शाम एक ट्रक और कार में टक्कर हो गयी। जिससे दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद गुस्से में आकर कार सवारों ने ट्रक के क्लीनर को कुचलकर भागने का प्रयास किया।
विज्ञापन

इस दौरान क्लीनर कार की बोनट पर उछलकर लटक गया। फिर कार सवार क्लीनर को बोनट में टांगकर रामादेवी की तरफ ले गए। क्लीनर का कार की बोनट में लटके हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोमवार शाम को जाजमऊ फ्लाई ओवर से गुजरने वाले प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उन्नाव की तरफ से रामादेवी की ओर जाने वाली लेन पर एक कार और ट्रक में टक्कर हो गयी।

इसके बाद कार सवार तीन युवकों ने ट्रक चालक से विवाद करना शुरू कर दिया। करीब 15 मिनट तक दोनों में झगड़ा होता रहा। इसी बीच ट्रक का क्लीनर भी नीचे उतरा और विवाद करने लगा। तभी कार सवार युवक कार में बैठे और क्लीनर के ऊपर कार चढ़ाने का प्रयास किया। जान बचाने के लिए क्लीनर कार के बोनट में उछलकर लटक गया।

इसके बाद युवक कार को तेजी से रामादेवी की तरफ लेकर भाग गए। क्लीनर के बोनट पर लटकते हुए लोगों ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले में जाजमऊ चौकी प्रभारी मनोज पांडेय का कहना है कि घटना में अभी तक उनके पास कोई शिकायत नही आई है। मामले की शिकायत आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें