उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 13 साल की लड़की ने अपने ही बाप पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। नाबालिग किशोरी ने अपने वृद्ध पिता के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है। किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं पिता कुछ और ही कहानी बंया कर रहा है...
डेमो
वहीं, पिता का कहना है कि पड़ोसियों के उकसावे पर उसकी बेटी ने यह आरोप लगाया है। राठ कस्बे के एक मोहल्ला निवासी 13 वर्षीया किशोरी अपने पड़ोसियों के साथ कोतवाली पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि पिता ने उसके साथ गलत कार्य किया है। किशोरी की बात सुन पुलिस सकते में आ गई। पुलिस ने किशोरी के पिता को हिरासत में ले लिया।
डेमो
वृद्ध पिता ने कोतवाल को बताया कि उसकी चार पुत्रियां व एक पुत्र है। पुत्र इस समय जेल में बंद है। दो पुत्रियों की वह शादी कर चुका है। इस समय उसकी पत्नी व एक पुत्री दिल्ली में है। बताया कि उसकी छोटी बेटी ने एक पड़ोसी के उकसाने पर उसके खिलाफ आरोप लगाया है।
बताया कि उसने अपना एक प्लाट बेच दिया था। पड़ोसी उस प्लाट को लेना चाह रहा था। परंतु उसने उसे प्लाट नहीं दिया। जिसके चलते पड़ोसी ने उसे फंसाने की साजिश रच दी। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि किशोरी की मां को दिल्ली से बुलवाया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।