फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल के निशाने पर इस बार अखिलेश संग मायावती, बड़ा झटका देने की तैयारी

Thu, 29 Jun 2017 03:42 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मुलायम सिंह के साथ शिवपाल यादव (फाइल फोटो)
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व जसवंत नगर सीट से विधायक शिवपाल सिंह यादव एक बार फिर से अपने भीतीजे अखिलेश यादव को बड़ा शॉक देने की फुल तैयारी में लगे पड़े हैं।
विज्ञापन


लेकिन इस बार सबसे अनोखी बात ये है कि शिवपाल के निशाने पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के साथ-साथ बहुजन समाजवादी पार्टी सुप्रीमो मायावती भी होगी। 

जहां भाजपा को शिकस्त देने के लिए मीरा कुमार के नाम पर अखिलेश और मायावती अपना समर्थन दे चुके हैं तो वहीं शिवपाल फिर भतीजे के खिलाफ जा रहे हैं।

ऐसी कयास लगाए जा रहा हैं कि इसके लिए शिवपाल ने सीएम योगी आदित्यनाथ से गुपचुप तरीके से मुलाक़ात की है। इसके कई मायने देखे जा रहे हैं। इस मुलाक़ात को कई लोग सपा की बड़ी हार भी मान रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के बाद भी समाजवादी पार्टी में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा। आये दिन सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव अपनी ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को निशाने पर लेकर बयान देते आये हैं। शिवपाल यादव ने इसी बीच सीएम योगी से मुलाक़ात की जिसके बाद कई कयास लग रहे हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रपति चुनाव में शिवपाल भाजपा के संग

अखिलेश यादव और मायावती (फाइल फोटो)
शिवपाल और योगी के मुलाक़ात से अटकलें लगाई जा रही है कि चाचा कोविंद का साथ देंगे। इस मुलाक़ात से कई लोग डरे हुए हैं तो सीएम योगी के चेहरे पर हमेशा की तरह मुस्कान है। -आपको बता दें कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव पहले ही रामनाथ कोविंद के समर्थन का ऐलान कर चुके है अब शिवपाल से भी यही कयास लगाए जा रहे हैं -समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव यूपीए उमीदवार मीरा कुमार का समर्थन कर रहे हैं। 

-अब यह देखना दिलचस्प होगा कि समाजवादी पार्टी किस राष्ट्रपति चुनाव में किस उम्मीदवार के साथ होती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें