फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shuklaganj: चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, ताला तोड़कर 10 लाख की चोरी, शादी में गया था परिवार

Sat, 06 May 2023 12:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Crime: पीड़ित शादाब अब्दुल रहमान ने बताया की उनकी मौसी के बेटे बिलाल की सात मई को शादी है, जिसका जेवर सहित एक लाख रूपये नगद व अन्य कीमती सामान भी उन्हीं के घर पर रखा हुआ था। वह भी चोरी हो गया। 
विज्ञापन
घर में बिखरा पड़ा हुआ सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्लागंज के कोतवाली गंगा घाट के मोहल्ला चंपापुरवा में रहने वाले शादाब अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी के कार्यक्रम में गोताखोर मोहल्ले के मोहम्मद नगर में गया हुआ था। शुक्रवार को शाम को नूर अफ्शा के ससुर रात तकरीबन नौ बजे अपनी बीपी की दवा लेने घर आए थे।

विज्ञापन

उन्होंने देखा कि घर ठीक-ठाक था, उसके बाद वह भी कार्यक्रम में चले गए। देर रात जब तीन बजे घर वापस आए मेन गेट का ताला टूटा पड़ा था। परिजन जब घर के अंदर गए, तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर की लोहे की अलमारी के दोनों पल्ले टेढ़े थे और लॉकर टूटा था।
वहीं, दूसरी दो अलमारियों के भी लॉकर टूटे थे। जेवर-नगदी सहित जरूरी कागजात, कपड़े सहित लगभग दस लाख तक का माल चोर उड़ा ले गए थे। घर का सारा सामान बिखरा देख परिजन हैरान हो गए, जिसके बाद रिश्तेदारों का मेला घर पर लग गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन

शादी के जेवर और नगदी भी हुई चोरी
मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है। पीड़ित शादाब अब्दुल रहमान एक सुनार की दुकान पर प्राइवेट नौकरी करता है। उसने बताया की उनकी मौसी के बेटे बिलाल की सात मई को शादी है, जिसका जेवर सहित एक लाख रूपये नगद व अन्य कीमती सामान भी उन्हीं के घर पर रखा हुआ था। वह भी चोरी हो गया। 
विज्ञापन

प्रभारी बोले- चोरी कितने की हुई है...आकलन किया जा रहा है
कोतवाली गंगा घाट प्रभारी अवनीश कुमार सिंह ने बताया मामले की जांच की जा रही है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। चोरी कितने की हुई है, इसका आकलन किया जा रहा है। हालांकि पीड़ित परिवार का कहना है कि नगदी-जेवर आदि मिलाकर 10 लाख की चोरी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें