फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब: हरदोई में 60 मीटर ऊंचा मोबाइल टावर चुरा ले गए चोर, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

Sun, 11 Feb 2024 10:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई जिले में हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है। चोरों ने 60 मीटर ऊंचा मोबाइल टावर ही पार कर दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में शहर काेतवाली क्षेत्र के लालपालपुर गांव में बंद पड़ा 60 मीटर ऊंचा मोबाइल टावर चोरी हो गया। घटना के लगभग सवा दो माह बाद कंपनी के टेक्नीशियन ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले में कंपनी के कर्मियों तथा ग्रामीणों पर संदेह जताया है। जनपद के अलग-अलग स्थानों पर प्राइवेट कंपनियों के मोबाइल टावर लगे हैं। जीटीएल कंपनी के टॉवर भी शहर व ग्रामीण इलाकों में भी स्थापित हैं।
विज्ञापन


नए टावर लगने पर कई बार कंपनी पुराने टावर का इस्तेमाल बंद कर देती है। ऐसा ही एक बंद टावर शहर कोतवाली क्षेत्र के लालपालपुर गांव में जगपाल सिंह की जमीन पर लगा था। जीटीएल कंपनी के टेक्नीशियन संजीव कुमार सिंह के मुताबिक 29 नवंबर 2023 को वह मौके का निरीक्षण करने गए थे, लेकिन वहां टावर ही नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने कंपनी के अधिकारियों को इस बारे में सूचित किया। कंपनी की अनुमति मिलने के बाद उन्होंने टावर चोरी हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज हुई है। मामले की जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में ऐसा लग रहा है कि टॉवर कंपनी के मौजूदा या पूर्व कर्मचारियों और स्थानीय ग्रामीणों की मिलीभगत से चोरी हुआ है।
विज्ञापन

टावर अलग-अलग कर चोरी करने की आशंका
बंद मोबाइल टॉवर चोरी हो जाने की घटना न तो पुलिस के गले उतर रही है और न ही कंपनी के जिम्मेदारों के। 60 मीटर ऊंचा टॉवर न तो एक साथ चोरी किया जा सकता है और न ही इसका सामान किसी ट्रक में ले जाया जा सकता है। माना जा रहा है कि अलग-अलग दिनों में टॉवर के हिस्से अलग-अलग कर चोरी की गई है। चोरी की वारदात को अंजाम दिए जाने के दौरान छोटे वाहनों का इस्तेमाल किए जाने की भी चर्चा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें