चोरी के बाद गांव में खड़े लोग।
- फोटो : चोरी के बाद गांव में खड़े लोग।
चकरनगर। डिभोली गांव में सोमवार रात चोर किसान के घर की छत के रास्ते कमरे में पहुंचे। ताला तोड़कर अंदर रखे बक्से में रखे 2.97 लाख रुपये की नकदी समेट ले गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस और फोरेंसिक ने साक्ष्य जुटाए हैं।
डिभोली गांव के बहार लखना सिंड़ौस मार्ग से करीब 50 मीटर अंदर निर्वेश सिंह का मकान बना है। वह खेती किसानी करके घर का पालन पोषण करते हैं। सोमवार रात गांव में अंदर पुराने मकान पर बड़े भाई छोटेलाल उर्फ वकील की तेरहवीं कार्यक्रम का आयोजन चल रहा था। इसमें निर्वेश का पूरा परिवार मकान में ताला डालकर कार्यक्रम में शामिल होने चला गया था। रात लगभग एक बजे जब परिजन लौटे तो कमरे का ताला टूटा देखकर उनके होश उड़ गए।
उन्होंने सूचना पुलिस को दी। रात में थाना पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। मंगलवार सुबह फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। निर्वेश ने बताया कि दो लाख 97 हजार रुपये प्लाट खरीदने के लिए दो दिन पहले ही निकालकर लाए थे। प्रभारी निरीक्षक चकरनगर ने बताया कि राजेंद्र विक्रम सिंह घटना प्रथम दृस्टता संदिग्ध प्रतीत हो रही है। चोरी की घटना नहीं हैं। भतीजे पर आरोप लगा रहे हैं। मामले की छानबीन की जा रही है।