फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: कोहरा शीतलहर का सितम जारी, दिन भर छाए रहे बादल

विज्ञापन
कोहरे व ठंड के बीच सीतापुर से खोही की ओर स्कूल जाते छात्र। - फोटो : कोहरे व ठंड के बीच सीतापुर से खोही की ओर स्कूल जाते छात्र।
विज्ञापन
चित्रकूट। कोहरा व शीतलहर का सितम जारी है। मंगलवार सुबह हुई हल्की बारिश और बादलों के कारण पूरे दिन सूरज नहीं निकला। बूंदाबांदी भी हुई। कई स्थानों पर सरकारी आदेश के बाद भी स्कूल खुले हैं। कांपते हुए बच्चों को स्कूल जाते देखा गया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह छह बजे हल्की बारिश हुई। आसमान में सारा दिन बादल के साथ धुंध छाई रही। जगह-जगह लोग आग जलाकर सर्दी से बचने का प्रयास करते रहे। मंगलवार का न्यूनतम पारा आठ डिग्री व अधिकतम पारा 13 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

ट्रेनें चल रहीं लेट
चित्रकूट। मंंगलवार को भी लंबी रूट की ट्रेनें देर से रेलवे स्टेशन पहुंचीं। इसमें वाराणसी से ग्वालियर को चलने वाली बुंंदेलखंड एक्सप्रेस ट्रेन चार घंटे 20 मिनट लेट रही। जबलपुर से दिल्ली जाने वाली महाकौशल एक्सप्रेस एक घंटे लेट रही। इसी तरह से कई अन्य ट्रेनें लेट रहीं। रोडवेज बसें भी आधा घंटे से अधिक समय तक लेट चल रही हैं। इससे भीषण ठंड में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


10 जनवरी तक शीतलहर
चित्रकूट। कृषि विज्ञान केंद्र गनीवा के मौसम वैज्ञानिक अंकुर त्रिपाठी ने बताया कि आगामी 10 जनवरी तक शीतल लहर के साथ ही घना कोहरा पड़ने की संभावना है। खराब मौसम को देखते हुए गर्म व ऊनी वस्त्र पहनकर कृषि कार्य करें। पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखें।

भीषण सर्दी में मवेशी परेशान
चित्रकूट। भीषण ठंड में बेजुबान गोवंश भी गोशाला में बेहाल हैं। हालांकि, अधिकारी लगातार गोशालाओं का निरीक्षण कर तिरपाल, बोरा सहित अलाव जलाने के बेहतर इंतजाम के निर्देश दे रहे हैं, लेकिन भीषण सर्दी में मवेशी परेशान हैं। गोशालाओं में अलाव नहीं जलते।

कोहरे की धुंध से फसलों को नुकसान
चित्रकूट। कई दिनों से बिगड़े मौसम के बीच कोहरे की धुंध से अब फसलों पर भी नुकसान की संभवाना बढ़ गई है। प्रगतिशील किसान योगेश जैन ने बताया कि फसलों में फूल आ रहे हैं। इस समय सरसों, मटर अरहर मेंं मटर आने लगा है। सरसों मेेंं माहू कीड़ा लगने की संभावना है। सब्जियों को भी मौसम के कारण नुकसान हो रहा है। आलू में झुलसा रोग के साथ ही पाला पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें