फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब चोरी का गजब मामला: घोड़े से मंदिर में घटना को अंजाम देने पहुंचे चोर, युवकों ने दौड़ाया तो भाग निकले शातिर

Sun, 24 Dec 2023 01:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बर्रा थाना प्रभारी दिनेश बिष्ट ने बताया कि सूचना मिली थी, लेकिन कोई तहरीर नहीं मिलने के चलते रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई। तहरीर मिलते ही मामले में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
मंदिर में चोरी का प्रयास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में चोर इतना बेखौफ हो गए हैं कि अब घोड़े से वारदात को अंजाम दे रहे हैं। मामला बर्रा- छह के राधाकृष्ण मंदिर में 20 दिसंबर की रात चोरी का है। इसमें शातिर चोर घोड़े से मंदिर में चोरी करने पहुंचे थे। आरोपी मंदिर का दान पात्र उखाड़ने को काशिश कर रहे थे, तभी कुछ युवकों ने चोरों को दौड़ाया।

विज्ञापन

इस पर शातिर चोर घोड़े पर सवार होकर मौके से भाग निकले। घटना के बाद मोहल्लेवासियों ने बर्रा थाने में चोरी की सूचना दी, लेकिन पुलिस का कहना था कि चोरी हो जाती तो रिपोर्ट दर्ज करते। मंदिर में चोरी का प्रयास होने के बाद भी रिपोर्ट नहीं दर्ज होने पर इलाके के लोगों में आक्रोश है।

विज्ञापन



बर्रा थाना प्रभारी दिनेश बिष्ट ने बताया कि सूचना मिली थी, लेकिन कोई तहरीर नहीं मिलने के चलते रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई। तहरीर मिलते ही मामले में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। जानकारी है कि घुड़सवार दो चोरों ने मंदिर में दान पात्र तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया है। इसमें वो असफल रहे तमंचा लहराते हुए भाग निकले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें