फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने ज्वैलर्स की दुकान पर बोला धावा, कुछ हाथ न लगा तो गुल्लक से उठा ले गए 150 रुपये के चिल्लर

Fri, 12 Jul 2019 05:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सिक्के (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के कानपुर में एक ज्वैलर्स की दुकान पर चोरी का अजीब मामला सामने आया है। यहां मोटे माल की फिराक में घात लगाए बैठे चोरों ने एक सराफ कारोबारी की दुकान में चोरी के लिए घुसे और जब कुछ हाथ नहीं लगा तो गुल्लक में रखी हुई चिल्लर ही बटोर ले गए। 
विज्ञापन


कानपुर के आनंद नगर लाल बंगला निवासी पंकज शुक्ला की आरपी ज्वैलर्स के नाम से सतबरी न्यू आजादनगर बिधनू में दुकान है। 11-12 की रात में अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर काटा और अंदर घुस गए। चोरों ने तिजोरी काटने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके।

चोरों ने जाते-जाते गुल्लक में रखी 150 रुपये की रेजगारी पर हाथ साफ कर लिया। ये सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। पंकज शुक्ला की तहरीर पर पुलिस चोरी का मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें