खनन के बाद खेत में भरा पानी में डूबने से तीन की मौत
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के हरदोई में खनन से तैयार हुए गड्ढे में नहाने के दौरान तीन लड़कों की मौत हो गई। कई घंटों बाद भी घर से नहाने के लिए निकले लड़के वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने ढूंढना शुरु किया। पानी भरे एक गड्ढे में लड़के शव पानी में उतराता हुआ देख गांव में हड़कंप मच गया।
हरदोई के सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम पचकोहरा में श्याम बिहारी के खेत में बुधवार को मिट्टी का खनन हुआ था। इसके चलते यहां गहरा गड्ढा हो गया था। पिछले कुछ दिनों हुई बारिश के दौरान यहां पानी भर गया था।
शुक्रवार को दोपहर बाद गांव निवासी राधेश्याम के पुत्र अनुज (14) और कन्हैया (12) व आनंद का पुत्र गोपी (15) अन्य बच्चों के साथ नहाने के लिए गए। इसी दौरान अनुज कन्हैया और गोपी डूब गए। पानी गहरा होने की वजह से तीनों की डूबने की वजह से मौत हो गई। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया।