फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: अश्लील वीडियो देखने की धमकी देकर करते थे ठगी, तीन शातिर गिरफ्तार…सात मोबाइल और पांच डेबिट कार्ड बरामद

Sat, 12 Oct 2024 12:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पुलिस ने ठगी से संबंधित खाते में जमा 65 हजार की रकम को भी फ्रीज करा दिया है। कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए ठगों के खिलाफ मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में साइबर ठगी के मामले दर्ज है।
विज्ञापन
साइबर क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कल्याणपुर पुलिस ने अंतरराज्जीय ठगी गैंग के तीन शातिरों को जवाहरपुरम स्थित खाली पड़े फ्लैट से पकड़ा है। आरोपियों के पास से पुलिस ने सात मोबाइल फोन, पांच डेबिट कार्ड , तीन बैंक पासबुक व 12 सिम कार्ड बरामद कर खाते में जमा ठगी की रकम को फ्रीज कराया है।

विज्ञापन

कल्याणपुर में रहने वाली एक युवती के मोबाइल पर फोन कर पॉर्न वीडियो देखने का आरोप लगा शातिरों ने उससे हजारों की ठगी की थी। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने गिरोह के तीन शातिरों कानपुर देहात के गजनेर निवासी दीपक सिंह, महेश व मनोज सिंह को पकड़ा है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए लोगों पर अश्लील वेबसाइट देखने का आरोप लगाकर उन्हें जेल भेजने की धमकी दिया करते थे। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर भी लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मप्र, उप्र और महाराष्ट्र में भी दर्ज हैं मामले
पुलिस ने ठगी से संबंधित खाते में जमा 65 हजार की रकम को भी फ्रीज करा दिया है। कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए ठगों के खिलाफ मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में साइबर ठगी के मामले दर्ज है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें