कानपुर महानगर की तरह कानपुर देहात में भी केडीए अपने सीमा क्षेत्र में सुनियोजित नगर विकास की योजना शुरू करने जा रहा है। इसके तहत सबसे पहले यहां पर किफायती कीमत वाली आवासीय योजना तैयार की जाएगी। इसके लिए देहात के 84 गांवों की परिधि में जमीनों का सर्वे शुरू कर दिया गया है।
केडीए की परिधि भले ही लंबे समय से कानपुर देहात तक है, लेकिन पहली बार विकास योजनाओं को शुरू करने पर गंभीरता बरती जा रही है। इसकी एक वजह हालिया वर्षों में देहात में कई बड़ी औद्याेगिक इकाइयों की स्थापना है। इनमें काफी संख्या में कर्मचारी काम करते हैं। इसके अलावा तेजी से बढ़ रही आबादी को देखते हुए भी केडीए ने किफायती आवास योजना पर काम शुरू करने की तैयारी की है।