कानपुर के नौबस्ता दासू कुंआ क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत से कोहराम मच गया। युवती की मौत होने पर मायके वालों ने पति पर अय्याश मिजाज होने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया। दहेज हत्या की शिकायत पर पुलिस ने पड़ताल शुरू की है।
फतेहपुर के कल्यानपुर थानाक्षेत्र के गढ़ा बड़ा खेड़ा निवासी आर्मी रिटायर्ड चंद्रभान सिंह ने अपनी बेटी रुचि परिहार की शादी फरवरी 2018 में दासू कुंआ निवासी धीरेंद्र परिहार से की थी। धीरेंद्र का डेयरी का काम है। रुचि की बड़ी बहन सीमा भी नौबस्ता में ही ब्याही है। सीमा ने बताया कि शनिवार की सुबह धीरेंद्र ने फोन कर बताया कि रुचि की तबियत बहुत खराब है, जल्दी अस्पताल आ जाओ।