कानपुर। कानपुर देहात के शिवली देवीपुर कडरी निवासी रवि (32) को परिजनों ने बर्रा थानाक्षेत्र के शास्त्री चौक पर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। रवि के छोटे भाई विशेष के अनुसार उसे सीने में पानी भरने की बीमारी थी। आरोप है कि यहां डॉक्टर ने दूसरी तरफ पाइप डालकर पानी निकाल दिया, जिससे भाई की हालत बिगड़ने लगी।
इसपर अस्पताल प्रशासन उन्हें आनन-फानन रेफर करने लगा। इस बीच रवि ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पत्नी स्नेहलता, बेटी प्रांशी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही के चलते भाई की जान चली गई। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।